BREAKING

इटावा: ग्यारहवीं शरीफ पर हजरत गौसे पाक की याद में सजा अकीदत का महफिल

 रिपोट: मोहम्मद अमीन भाई 

ग्यारहवीं शरीफ पर हजरत गौसे पाक की याद में सजा अकीदत का महफिल

इटावा। ग्यारहवीं शरीफ के मुबारक अवसर पर बुधवार को रामगंज चौराहा स्थित पार्टी प्वाइंट होटल में हजरत गौसे पाक की याद में भव्य जलसा, लंगर और दुआ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पीर चमन मोइनुद्दीन कादरी की ओर से कराया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ राजस्थान और राजकोट से पहुंचे जायरीन, उलेमा, सूफी सज्जादानशीन, नातख्वां और गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।

जलसे में हजरत गौसे पाक की शिक्षाओं और उनके बताए इंसानियत, मोहब्बत, सेवा तथा भाईचारे के संदेश को याद किया गया। वक्ताओं ने समाज में आपसी सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने पर जोर दिया। पीर चमन मोइनुद्दीन कादरी ने कहा कि बुजुर्गाने दीन की तालीम इंसानियत की सेवा और समाज में प्रेम व भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देती है।

जरूरतमंद बेटी का कराया निकाह

कार्यक्रम के दौरान पीर चमन मोइनुद्दीन कादरी की ओर से एक जरूरतमंद बेटी का निकाह भी कराया गया। निकाह की रस्म पूरी होने के बाद मौजूद लोगों ने नवविवाहित दंपती के खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए दुआ की। इस पहल को सामाजिक जिम्मेदारी और जरूरतमंद परिवार की सहायता की मिसाल बताया गया।

जलसे के दौरान अब्दुल गफूर राजकोट ने नात-ए-पाक पेश की। नात और तकरीर से कार्यक्रम स्थल अकीदत और आध्यात्मिक माहौल में नजर आया। आस्तानाये आलिया कादरी, बूंदी राजस्थान के खलीफा मुबीन अहमद कादरी, इटावा के खलीफा इस्माइल गुलाम अहमद कादरी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए उलेमा, खलीफा और मेहमान मौजूद रहे।

अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर किया सम्मान

कार्यक्रम में अंसारी समाज के अध्यक्ष अतीकुर रहमान ने अतिथियों और गणमान्य लोगों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। राजस्थान के सिरोही से आरिफ भाई, राजकोट से आरिफ खादा, जोधपुर से नौशाद भाई, अफसर पहलवान वारसी, मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी आदर्श पत्रकार एकता ट्रस्ट महफूज भाई, नातख्वां याकूब भाई, जावेद भाई अलीगढ़, अभिषेक कठेरिया, मुन्ना, तनवीर, मोइन राजा, आमिर वारसी और आफताब वारसी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में सांसद जितेंद्र सिंह दोहरे, सर्वेश शाक्य प्रत्याशी समेत शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

समापन अवसर पर देश में अमन-चैन, खुशहाली, तरक्की, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की कामना को लेकर विशेष दुआ की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर में शामिल होकर भोजन ग्रहण किया।

Previous Post Next Post